फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क निर्माण में धांधली, आधी बनाई बिल पूरे का बनाया

विज्ञापन
सड़क के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड में आने वाले उतरेठिया गांव में पार्षद कोटे से बनाई जा रही सीसी रोड में धांधली का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जितनी सड़क बननी थी, उसकी आधी ही बनाई गई और बिल पूरा पास करा लिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बनाए बिना ही मौके पर सड़क निर्माण का पत्थर भी लगा दिया गया है। करीब आधा किमी लंबी सड़क का निर्माण तीन टुकड़ों में पास कराया गया और एक टुकड़ा छोड़ दिया गया। इसको लेकर चार महीने में कई बार पार्षद से कहा गया और ठेकेदार से भी बात की गई, मगर बहाना बनाकर टाल दिया। ऐसे में पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। यदि सड़क नहीं बनाई गई तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

सड़क के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें