फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी कागजों के जरिये एनआरआई की संपत्ति हड़पने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला जालसाज पर एनआरआई के आधार कार्ड में हेरफेर करने का आरोप
विज्ञापन


- पीड़िता की जेठानी ने गाजीपुर थाने में आरोपी पर दर्ज कराया केस


लखनऊ। कृष्णानगर के न्यू श्रीनगर निवासी निहारिका आहूजा ने अज्ञात महिला पर एनआरआई देवरानी निशु की संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने एनआरआई के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम पर गाजीपुर इलाके में बैंक खाता भी खुलवा लिया। इसलिए निहारिका ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



निहारिका के मुताबिक देवरानी निशु ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में परिवार संग रहती हैं। उनकी कृष्णानगर और गाजीपुर इलाके में स्थित कई संपत्तियों की देखभाल वह करती हैं। निहारिका का आरोप है कि महिला जालसाज ने किसी तरह देवरानी का आधार कार्ड और पैन कार्ड हासिल कर लिया। उसमें हेरफेर कर देवरानी की संपत्तियों के फर्जी कागजात तैयार करा लिए। साथ ही गाजीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा सर्वोदय नगर में खाता भी खुलवा लिया। अब आरोपी संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रही है। वह संपत्ति के बदले ग्राहकों से एडवांस लेकर उसी बैंक खाते में जमा करने की फिराक में है। परिचितों से जानकारी होने पर निहारिका ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि दरोगा सौरभ विवेचना कर रहे हैं। अज्ञात महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें