इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी पर धोखाधड़ी का केस
लखनऊ। सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटीएम) के निदेशक राम शरण उपाध्याय ने पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अहिमामऊ स्थित एसआईटीएम के निदेशक राम शरण उपाध्याय के मुताबिक कानपुर नगर के रूमा सरसौल निवासी अभय नाथ त्रिवेदी कॉलेज में पर्सनल सेक्रेटरी के पद पर थे। आरोपी ने वित्तीय अभिलेखों में हेरफेर कर शिक्षण शुल्क की रकम क्यूआर कोड के जरिये अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले की जानकारी उन्हें लेखाधिकारी ने दी। पर तब तक अभय कॉलेज छोड़ चुका था। कॉल करने पर 2.80 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी 57 हजार रुपये लौटाने से मना कर दिया। इससे पहले भी आरोपी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।