फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट ने लगाया कंपनी व निवेशकों को २७ लाख का चूना, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक बन एजेंट ने फर्जी लेटर पैड व रसीदों से लगाया कंपनी व निवेशकों को 27 लाख का चूना
विज्ञापन

विभूतिखंड में जालसाज एजेंट महेंद्र सिंह ने खुद को मालिक बताकर रीयल एस्टेट कंपनी और निवेशकों के 27 लाख रुपये हड़प लिए।
मामले में कंपनी के प्रबंधक निदेशक ने एजेंट के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुडंबा के कल्याणपुर निवासी अभिषेक द्विवेदी विभूतिखंड के साइबर हाइट्स स्थित बिग सिटी ग्रीन रेजीडेंसी के प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन

उनकी कंपनी प्लॉटिंग का काम करती है। अभिषेक के मुताबिक, कंपनी ने कुछ लोगों को कमीशन बेस एजेंट बना रखा है।
एलडीए कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह भी इनमें से एक है। आरोप है कि महेंद्र सिंह ने अपने नाम से जाली लेटरपैड व रसीदें छपवाई, ताकि वह ग्राहकों को कंपनी का मालिक बताकर ठगी कर सके।
विज्ञापन

अभिषेक के मुताबिक, भूखंड बुक कराने वाले कई लोगों ने कंपनी में शिकायत की तो पता चला कि महेंद्र ने ग्राहकों व कंपनी के 27 लाख रुपये हड़पे हैं।
इसके बाद अभिषेक द्विवेदी ने महेंद्र से रकम लौटाने को कहा तो उसने पुलिस में सेटिंग का रौब दिखाकर धमकी दे डाली।
इसके बाद अभिषेक ने एएसपी नॉर्थ सुकीर्ति माधव से शिकायत की। एएसपी के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें