फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नर्सों समेत 14 संक्रमित, 443 हो गई लखनऊ में मरीजों की संख्या

Thu, 04 Jun 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन
लखनऊ में निशातगंज के फातिमा अस्पताल की चार नर्स समेत बुधवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में आरपीएफ का जवान, पीजीआई का डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोहिया संस्थान में कपड़ा धुलाई करने वाला चिनहट निवासी युवक और पांच प्रवासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 443 पहुंच गई है। इनमें 319 लखनऊ के हैं। वहीं, संक्रमितों का इलाज करने वाले पांच निजी अस्पतालों की कुछ यूनिटों को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। फातिमा अस्पताल की चारों नर्स अंबेडकर नगर निवासी महिला के इलाज के दौरान संक्रमित हुई हैं।

नर्सों को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मिले आरपीएफ के जवान को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बासमंडी के एनजीओ में काम करने वाले युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक ने प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराई है। न्यू हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके परिवार का एक सदस्य 2 दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई से फ्लाइट से आया युवक भी संक्रमित

राजेंद्र नगर निवासी युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह 30 मई को मुंबई से फ्लाइट से लौटा है। वहीं मलिहाबाद और काकोरी में क्वारंटीन में रखे मुंबई से लौटे दो युवक व माल के आटगढ़ीसौरा में दिल्ली से लौटी महिला संक्रमित मिली। मुंबई से लौटा जानकीपुरम निवासी युवक भी संक्रमित पाया गया है। उसे राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

न्यू गुलिस्ता कॉलोनी नया हॉटस्पॉट
लखनऊ। चिनहट का न्यू गुलिस्ता कॉलोनी शहर का नया हॉटस्पॉट है। सीएचसी के वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव मिलने के बाद उसके तीन दोस्तों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुधवार को कॉलोनी को सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र ने बताया कि इलाके में टीम घर-घर जाकर नमूने ले रही है।
विज्ञापन

संक्रमित का सीजेरियन प्रसव

लोकबंधु कोविड अस्पताल में एक और संक्रमित गर्भवती का प्रसव कराने में डॉक्टरों की टीम मंगलवार को दिनभर उलझी रही। डॉक्टरों के मुताबिक महिला एनिमिक थी और लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। वहीं, बच्चे की धड़कन भी तेज हो गई थी। सीजेरियन प्रसव कराया गया।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टर संध्या सिंह ने बताया कि बांसमंडी इलाके की 23 वर्षीय गर्भवती को मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भर्ती कराया गया था। कोरोना की जांच के चलते वह अन्य कई जरूरी टेस्ट नहीं करा पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें