लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र में जिम में वर्कआउट कर घर लौट रही युवती से कार सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी गालीगलौज करते हुए भाग निकले। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, घर के पास ही एक जिम ज्वाॅइन कर रखा है। रोज की तरह 24 मई को वह जिम से पैदल लौट रही थी। 4 नंबर चौराहे के पास कार सवार शोहदों ने उस पर अभद्र टिप्पणी की।
विरोध पर कार से उतरकर छेड़छाड़ करने लगे। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोग मदद के लिए पहुुंचे तो शोहदे धमकाते हुए भाग निकले। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई और मोनू कुमार, मुन्ना, सुमेर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की कार का नंबर भी दिया है।