फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल निर्माण का झांसा दे महिला कारोबारी से 22.37 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज की कारोबारी मिथिलेश देवी ने होटल निर्माण का झांसा देकर 22.37 लाख की ठगी का केस विभूतिखंड थाने में अवध इंफ्रालैंड के सीएमडी कमलेश सिंह पर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माण के बाद यूनिट देने का दावा किया था। इसके लिए एमओयू भी हुआ था। एक साल तक आरोपी ने ब्याज दिया। फिर न मूलधन दिया न ही ब्याज। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार से शिकायत की थी।
प्रयागराज के नैनी में मिथिलेश देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह लखनऊ में एक स्टूडियो खोलना चाहती थीं। वर्ष 2014 में विभूतिखंड स्थित अवध इंफ्रालैंड लिमिटेड के बारे में पता चला। संपर्क किया तो उनकी मुलाकात कमलेश सिंह से हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सितंबर 2014 में उनके व अवध इंफ्रालेंड के सीएमडी कमलेश सिंह के बीच एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत कमलेश की कंपनी को शहीद पथ के अहिमामऊ में अवध एवेन्यू के नाम से एक होटल बनाना था।

इसमें पीड़िता ने एडवांस में एक स्टूडियो (अब यूनिट) बुक कराया था। यूनिट बुकिंग के दौरान मिथिलेश ने 13.35 लाख रुपये का भुगतान चेक से किया था, जबकि बाकी रकम नकद में दी थी।

पीड़िता ने बताया कि भुगतान एडवांस था, लिहाजा कंपनी ने एग्रीमेंट के तहत जनवरी से दिसंबर 2015 तक उक्त रकम का ब्याज करीब एक लाख रुपये दिया। जनवरी 2016 से कंपनी ने ब्याज देना बंद कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता पति राधारमण तिवारी संग शहीद पथ पहुंची, लेकिन वहां कोई काम नहीं मिला। पीड़िता ने निवेश किए गए 22.37 लाख रुपये वापस मांगे तो धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें