फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : एक हजार रुपये के लिए दोस्त को मर्सिडीज से किया अगवा, अधमरा कर छोड़ा, चार गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 08:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आकाश के साथी सचिन वर्मा ने बचाने का प्रयास किया तो चारों ने उसे पीटकर भगा दिया। हत्या के इरादे से आकाश को कार में डालकर सुनसान जगह ले गए। नहर किनारे कुछ और दोस्तों के मिलने पर सभी ने आकाश की जमकर पिटाई की, लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधारी के एक हजार रुपये न चुकाने पर चार युवकों ने रविवार रात अपने दोस्त आकाश त्रिपाठी को मर्सिडीज कार से ट्रांसपोर्टनगर से अगवा कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी पिटाई की। किसी तरह बचकर निकले युवक ने दूसरे दिन मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को एयरपोर्ट कॉमर्शियल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कार भी बरामद की है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, आरोपियों की पहचान बदाली खेड़ा निवासी विजय यादव, आफताब, कल्लू और दरोगा खेड़ा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी शोभित के रूप में हुई। बदाली खेड़ा निवासी आकाश त्रिपाठी व चारों आरोपियों ने मनोज गुप्ता से उधार लिया था। इसमें से आकाश अपने हिस्से का एक हजार रुपये नहीं चुका रहा था। इसके चलते ही उसके दोस्तों ने उसे अगवा किया था।

हत्या के इरादे से किया था अगवा
इंस्पेक्टर के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि बार-बार मांगने के बावजूद आकाश उधारी नहीं चुका रहा था। इसके चलते ही रंजिश चल रही थी। रविवार रात मनोज ने रुपयेे मांगे तो आकाश से कहा गया, लेकिन वह गालीगलौज करने लगा। इससे चिढ़कर ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से आकाश को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आकाश के साथी सचिन वर्मा ने बचाने का प्रयास किया तो चारों ने उसे पीटकर भगा दिया। हत्या के इरादे से आकाश को कार में डालकर सुनसान जगह ले गए। बिजनौर रोड से पहले नहर किनारे कुछ और दोस्तों के मिलने पर सभी ने आकाश की जमकर पिटाई की, लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकला।
विज्ञापन


 

पकड़े में आए युवक के अपहरण के आरोपी। - फोटो : ??? ?????

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें