लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार दोपहर बालकनी में खेल रही चार साल की बच्ची के साथ गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बच्ची के पिता के मुताबिक, रविवार सुबह काम पर गए थे। दोपहर एक बजे उनकी पत्नी टीवी देख रही थीं। जबकि बच्ची बालकनी में खेल रही थी। किरायेदार बस्ती का ताहिर अली बच्ची को बहला-फुसला कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म कर भाग निकला। बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार व आरोपी एक घर में किराये पर रहते हैं। आरोपी फर्नीचर का काम करता है।