टक्कर लगने से गाड़ियां जलकर राख, मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कोतवाली काकोरी क्षेत्र के इंद्रावारा गांव से दो युवक अपनी बाइक से पारा की ओर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन से जा रहे थे। तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज बड़ा गांव के पास सर्विस रोड पर बने ब्रेकर की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। सर्विस रोड किनारे खड़े 3 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से चारों गाड़ियां जलकर राख हो गई। दो युवक भी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना देने के बावजूद भी घंटों तक पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।