दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी।
लखनऊ। चार साल बाद शुरू हुई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) में पहले ही दिन बुधवार को राजधानी के चार केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जगह पेपर देने पहुंचे चार सॉल्वरों काे पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूछताछ कर रही है।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बप्पा श्रीनारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर विजय प्रताप सिंह नामक अभ्यर्थी की जगह जौनपुर के मीरगंज का निवासी राजेश प्रताप सिंह को परीक्षा देने से पहले पकड़ा गया। हुसैनगंज थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया कि डीएवी डिग्री कॉलेज मोतीनगर केंद्र पर अभ्यर्थी अवध राज यादव की जगह परीक्षा देने पहुंचे प्रयागराज के कटेहरी सराय ममरेज निवासी रंग बहादुर को पकड़ा गया।
एसीपी महानगर अंकित वर्मा ने बताया कि आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रयागराज सराय आलम निवासी अभ्यर्थी अमरजीत सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचे आजमगढ़ शमशाबाद अहरौला निवासी मंतेश सिंह को पकड़ा गया। एसीपी कैसरबाग नौरतन गौतम ने बताया कि अमीनाबाद स्थित विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी जितेंद्र सिंह यादव की जगह परीक्षा देने पहुंचे अंबेडकरनगर के बसखारी ग्राम अरुसा आजमपुर निवासी राम मनुज को पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये आरोपी अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी जगह परीक्षा देने आए थे जो बायोमीट्रिक जांच में पकड़े गए।
दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी।
दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी।
दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी।