लखनऊ। लविवि के प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व विभाग के चार शोधार्थियों ने मार्च 2025 की भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की कनिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति (जेआरएफ) परीक्षा पास की है। सफल शोधार्थियों में सृष्टि पांडेय श्रमण परंपरा का उद्भव और विकास (आरभिंक काल से 550 ई तक) विषय पर शोध कर रही हैं। दूसरे शोधार्थी सुधीर चंद द फॉर्मेशन ऑव स्टेट इन अर्ली इंडिया (फ्रॉम द वैदिक टाइम्स टू द फॉल ऑव द मौर्याज) विषय पर शोध कर रहे हैं। तीसरे शोधार्थी विवेक कुमार प्राचीन भारतीय राजनीति में धर्म और उसका प्रभाव पर शोध कर रहे हैं। रंजना गौतम थेरीगाथा एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य कर रही हैं।