फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नोएडा के लिए चार नियमित उड़ानें आज से

विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट। 
विज्ञापन
लखनऊ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) और लखनऊ के बीच बुधवार से नियमित उड़ानें शुरू हो रही हैं। दोनों शहरों के बीच कुल चार उड़ानें संचालित होंगी। शुरुआती उड़ानों की मांग काफी अधिक है।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइन इन उड़ानों का संचालन करेगी। एटीआर श्रेणी के 76 सीटों वाले विमानों की सीटें लगभग भर चुकी हैं। नोएडा से आने वाली एक फ्लाइट में 72 सीटें बुक हैं। वहीं, लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट में 74 सीटें बुक हो चुकी हैं। इन नई उड़ानों से गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को दिल्ली तक की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। पहली जुलाई से नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून के लिए भी दैनिक उड़ानें शुरू होंगी।


उड़ान का विस्तृत कार्यक्रम
फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी। 6ई 7624 सुबह 6 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। दिन में 3:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 नोएडा से लखनऊ जाएगी। रात में 6ई 7629 लखनऊ से 9:35 बजे उड़ान भरने के बाद 10:50 बजे नोएडा पहुंचेगी। ये सभी उड़ानें सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें