फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Wed, 19 Apr 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में सोमवार सुबह योग करने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र जगदीश यादव (35) व अंश यादव (11) की जान बेकाबू कंटेनर ने ले ली। परिजन व ग्रामीणाें ने शव रखकर चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने। उधर, गोसाईंगंज में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक, जगदीश यादव मूलरूप से रामखेड़ा गांव के रहने वाले थे। जगदीश के पिता राम प्रकाश ने बताया कि जगदीश रोजाना की तरह सुबह चार बजे अंश को लेकर घुरघुरी तालाब पर योग करने जा रहे थे।
विज्ञापन

डीसीएम को ओवरटेक करने में एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया। गांव के मोड़ के पास कंटेनर में बाइक फंस गई। कुछ दूरी तक घिसटते हुए बाइक सवार पिता-पुत्र बिजली खंभे से जा टकराए। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
हेलमेट न पहने होने से पिता-पुत्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। जगदीश के परिवार में पत्नी रीता यादव दो बेटी खुशी व आस्था हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, कंटेनर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जगदीश मकानों में लोहे का जाल डलवाने का ठेका लेता था।
घर में मचा कोहराम, चार घंटे प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने कंटेनर चालक को पकड़ने और मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंगल रोड होने से आए दिन हादसे होते हैं। मोहान रोड जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने की मांग भी उठाई। करीब चार घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस और पीएससी बल भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
दो बाइक टकराईं, दो की मौत, एक घायल
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दीपक पांडेय के मुताबिक, निगोंहा के अहमदपुर खालसा गांव का पंकज धीमान सोमवार को बड़ी बहन सोनी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। साथ में उसका ममेरा भाई बाजपेईखेड़ा निवासी सुरेश भी था। रात करीब दस बजे मोहरी के पास उसकी बाइक सामने से दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में पंकज व दूसरी बाइक का चालक चांद सराय के जागरण (24) की मौत हो गई। जबकि सुरेश घायल हो गया। जागरण के परिवार में पत्नी मोहिनी व मासूम बेटी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बहन की डोली की जगह उठी इकलौते भाई की अर्थी
पंकज की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। बड़ी बहन बेहोश हो गई। होश में आने पर यही कह रही थी कि अब मैं राखी किसे बाधूंगी। पंकज घर का इकलौता कमाने वाले था। दो साल पहले पिता गनेश प्रसाद की मौत के बाद 56 वर्षीय मां फूलमती व दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी पंकज पर थी। सोनी की बरात छह मई को आने वाली थी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आया अधेड़
लखनऊ। माल के भरावन रोड स्थित घटघटा बाबा तीर्थ स्थल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जलौली गांव के रामलखन (45) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर शमीम खान के मुताबिक, रामलखन ननिहाल जकौली गांव में मामा के साथ रहता था। परिवार में एक बेटी रोशनी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें