फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार फीसदी सैंपल मिल रहे हैं पॉजिटिव, मिले 5571 नए मरीज

Tue, 01 Sep 2020 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन
प्रदेशभर में लिए जा रहे सैंपल में पॉजिटिव मरीजों के औसत घट रहा है। दो दिन पहले जहां यह आंकड़ा 4.70 था, वह घटकर करीब 4.08 फीसदी पर आ गया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर में करीब 5571 नए मरीज पाए गए हैं। अब कुल पॉजिविट मरीजों की संख्या 235757 हो गई है। इसी तरह 57 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेशभर में 3542 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इन दिनों विभिन्न अस्पतालों में 55538 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में 5776664 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 235757 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को 149874 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 5571 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कुल सैंपल का 3.71 फीसदी है। पॉजिटिव मरीजों के मामले में राजधानी पहले नंबर पर है। यहां 760 मरीज पाए गए हैं। दूसरे स्थान पर 370 मरीजों के साथ कानपुर और तीसरे स्थान पर 315 मरीजों के साथ गोरखपुर है।

इसके अलावा प्रयागराज में 301, गाजियाबाद में 113, वाराणसी में 146, गौतमबुद्ध नगर 102, बरेली 133, मुरादाबाद 121, झांसी 68, अलीगढ़ 166, मेरठ 151, बलिया 47, सहारनपुर 145, देवरिया 114, जौनपुर 36, बाराबंकी 92, अयोध्या 104, रामपुर 87, शाहजहांपुर 73, आजमगढ़ 51, कुशीनगर 109, आगरा 73, महाराजगंज 75, गाजीपुर 49, हरदोई 46, गोंडा 40, बस्ती 51, लखीमपुर 17, बुलंदशहर 51, मथुरा 67, पीलीभीत 41, सिद्धार्थनगर 24, मुजफ्परनगर 75,. उन्नाव 41, इटावा 28, बहराइच 36, सीतापुर 37, सुल्तानपुर 31, चंदौली 40, संतकबीर नगर 30, प्रतापगढ़ 51, बिजनौर 62, हापुड़ 21, कन्नौज 27, अमरोहा 42, मिर्जापुर 27, सोनभद्र 17, संभल 24, बदायुं 47, मैनपुरी 28, फिरोजाबाद 63, मऊ 26, रायबरेली 34, ललितपुर 90, जालौन 32, फर्रुखाबाद 45 फतेहपुर 27, अमेठी 27, औरैया 65, भदोही 9, कानपुर देहात 39, शामली 33, बलरामपुर 24, कौशांबी 36, एटा 38, बांदा 27, बागपत 11, कासगंज 18, अंबेडकर नगर 23, श्रावस्ती 22, चित्रकूट 34, हमीपुर 13, हाथरस 22, महोबा 11 मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन


24 घंटे में 57 मरीजों की हुई मौत
प्रदेशभर में 24 घंटे के अंदर 57 मरीजों की मौत हुई है। अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 3542 हो गई है। मंगलवार को सर्वाधिक आठ मौत राजधानी में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में छह और प्रयागराज में दो मरीजों की मौत हुई है। अब तक हुई मौत के मामले में 440 मरीजों के साथ कानपुर नंबर एक पर है, जबकि 368 मरीजों के साथ लखनऊ दूसरे और 169 के साथ वाराणसी तीसरे स्थान पर है। प्रयागराज में 164, गोरखपुर में 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह बरेली में 119, मुरादाबाद 102 व झांसी में 102 लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में अभी मौत का आंकड़ा 100 से नीचे हैं।

प्रतिदिन 1.50 लाख टेस्ट करने का लक्ष्य
अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक लाख 49 हजार से अधिक लोगों का एक दिन में टेस्ट किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। अब प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। लखनऊ में विशेषज्ञों की टीम गठित की जा रही है, जो डिजिटल प्लेटफार्म पर जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करेगी। कानपुर व लखनऊ में बढ़ते मामले को देखते हुए यहां माइक्रो एनालिसिस करने की कार्ययोजा बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें