फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के पारा, आशियाना, काकोरी और मलिहाबाद इलाके हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पारा के प्रसादी खेड़ा निवासी करन यादव (18) बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बिना हेलमेट लगाए बाइक से घर जा रहे थे। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि हंसखेड़ा स्थित 19 मंजिला इमारत के पास तेज रफ्तार नगर निगम के डंपर की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चाचा धर्मपाल सिंह ने बताया कि करन ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। परिवार में माता-पिता के साथ बहन दीपांशी है।
विज्ञापन

उधर, अमेठी के शुकुल बाजार मर्दानपुर निवासी डीसीएम चालक मुफीद अहमद (50) बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे मलिहाबाद चौराहे किनारे लगी अस्थाई मंडी से माल से संबंधित पेपर लेकर पैदल लौट रहे थे। तभी हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर 50 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पिकअप को कब्जे लेकर चालक रहीमाबाद निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफीद के परिवार में पत्नी नफीसा बानो, बेटा असलम व बेटी तस्लीम है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, नाका के भेड़ी मंडी मातादीन का हाता निवासी अरुण मौर्या (34) ऑटो चलाते थे। उनके भाई गोपी ने बताया कि बुधवार देर रात लोकबंधु चौराहे के पास अरुण का ऑटो डिवाइडर से टकराया गया। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा माल के रनीपारा निवासी गोविंद (28) प्राइवेट नौकरी करते थे। बहनोई पवन के मुताबिक, गोविंद 10 जून की शाम ड्यूटी कर ऑटो से घर लौट रहे थे। तभी काकोरी के अंधे की चौकी के पास बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में गोविंद घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। गोविंद के परिवार में पत्नी रामरति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें