फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में दो जेई समेत चार पर गिरी गाज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में गोमतीनगर और अमौसी जोन के दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) समेत चार लोगों पर गाज गिरी है। इनमें से एक जेई गोमतीनगर जोन और एक अमौसी जोन के हैं।
विज्ञापन

गोमतीनगर जोन में प्रॉपर्टी डीलर अमर अग्रवाल ने जेई समेत तीन लोगों से सांठगांठ कर चिनहट क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र इलाके के पपनामऊ में हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करा ली थी और 10 खंभे की नई लाइन बनवा ली थी। इसी मामले में इन तीनों पर कार्रवाई की गई है। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि जेई वरुण पटेल को निलंबित कर अधीक्षण अभियंता वाणिज्य कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, मध्यांचल निगम के रिकॉर्ड में अमराई गांव उपकेंद्र पर तैनात, मगर अधिशासी अभियंता मुंशीपुलिया खंड कार्यालय में काम करने वाले ऑपरेटर (संविदा कर्मचारी) मधुर सेन को बर्खास्त करने या फिर गोमतीनगर जोन से हटाने की संस्तुति कर निदेशक कार्मिक को पत्र भेजा गया है। साथ ही लाइन शिफ्ट करने और नई बनाने से विभाग को 10 लाख रुपये की चपत लगने के मामले में एसडीओ अरविंद कुमार की भूमिका संदिग्ध होने के कारण एमडी से जांच कराने की संस्तुति की गई है। बताया जा रहा है कि एसडीओ भी निलंबित होंगे।
दो लाख की घूस मांगने वाला जेई भी निलंबित
इधर, अमौसी जोन के गहरू उपकेंद्र के जेई विनय कुमार को एक रो-हाउस को बिजली कनेक्शन देने के बदले ठेकेदार से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। इन्हें अधिशासी अभियंता 33 केवी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जेई और ठेकेदार की बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता राम कुमार ने जांच बैठाई थी। रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने सोमवार को निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें