फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोते व देवर समेत चार पर हत्या का केस

Sat, 24 May 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पोते व देवर समेत चार पर हत्या का केस
विज्ञापन
मलिहाबाद। एक गांव में बुधवार को हुई विद्यावती (70) की हत्या के मामले में मलिहाबाद पुलिस ने उनके 14 वर्षीय पोते, देवर व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई विद्यावती की तीसरी और सबसे छोटी बेटी की शिकायत पर की है। पुलिस किशोर को शनिवार को बाल सुधार गृह भेजेगी।
विज्ञापन


विद्यावती के घर के बगल में उनके देवर रहते हैं। वृद्धा के बेटे निर्मल की दस साल पहले मौत हो गई थी और बहू मायके चली गई थी। आरोपी पोता कभी वृद्धा के देवर के घर तो कभी दादी के साथ रहता था। दस दिन बाद बुधवार रात में पोता विद्यावती के घर गया था। दादी से स्कूल फीस के दो हजार रुपये मांगे थे। ऐसे में उन्होंने साथ में रहने पर ही फीस देने की बात कही थी। आक्रोशित पोते ने तकिये से दादी का मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी थी।

एक करोड़ की संपत्ति के चलते हत्या करने का आरोप

विद्यावती की तीसरी बेटी ने बताया कि उनकी मां के पास करीब एक करोड़ की संपत्ति है। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए चाचा ने बेटों व भतीजे के साथ पहले उनकी मां को पीटा था। बेसुध होने पर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद जब वह घर पहुंची तो उन्हें चाचा की छत पर खून के छींटे दिखे थे।
विज्ञापन


चाचा से चल रही पूछताछ

एसीपी मलिहाबाद ऋषभ यादव ने बताया कि हत्यारोपी पोते और देवर को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया था। पूछताछ में अभी तक घटना में वृद्धा के देवर के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। जांच में संपत्ति के लिए हत्या करने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। देवर के मकान के छत पर मिले निशान को फोरेंसिक जांच की लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें