फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sun, 12 Oct 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद, माल, मड़ियांव और बंथरा इलाके में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रहीमाबाद के बेलवा गोसवा निवासी गुड्डू (48) किसान थे। भांजे सूर्य प्रताप ने बताया कि शुक्रवार शाम बाजार से सामान खरीदकर लौटते समय उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी रानी, दो बेटे एक बेटी हैं।

वहीं, माल राजगढ़ निवासी राजेश ने बताया कि उनके भाई कल्लू (35) शुक्रवार शाम बाजार से सामान खरीदगर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान अकबरपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह लोग घायल हो गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सरला, तीन बेटे एक बेटी है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरदोई अतरौली महसुआ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (45) गोमतीनगर स्थित जीएसटी ऑफिस कॉलोनी में रहकर एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। उनके भतीजे मयंक ने बताया कि सुरेंद्र शुक्रवार शाम बाइक से उससे मिलने के लिए मड़ियांव आ रहे थे। रास्ते में ताड़ीखाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्नाव के मौरावां मोहम्मद खेड़ा निवासी राजू (30) बाइक से शनिवार दोपहर करीब एक बजे सरोजनीनगर से जुनाबगंज की ओर जा रहे थे। कानपुर रोड पर पीछे से जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित कंटेनर के नीचे आए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद लखनऊ से कानपुर जाने वाली रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने कंटेनर को किनारे कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें