फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के तुरंत बाद चार नवजातों की मौत से मचा हड़कंप

Thu, 05 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी पर बृहस्पतिवार को प्रसव के तुरंत बाद 4 नवजातों की मौत से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सभी प्रसव वहां तैनात स्टाफ नर्स ने करवाए। इस दौरान कोई भी चिकित्सक वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


यही नहीं, अपना दामन बचाने के चक्कर में सीएमओ को पूरे दिन जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब सात बजे उन्हें पता चला तो उन्होंने जांच कराने की बात कही है। वहीं, पीड़ित परिवारों पर मुंह न खोलने का दबाव बनाया जा रहा है।

सूरतगंज क्षेत्र के बैलामऊ निवासी रोहित ने बृहस्पतिवार को पत्नी अंजू (25) को सीएचसी में भर्ती कराया था। रोहित ने बताया कि करीब एक बजे प्रसव हुआ और 15 मिनट बाद नवजात की मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार गुडौली की दुलारा (28) का दो बजे प्रसव हुआ और 20 मिनट बाद ही नवजात की मौत हो गई। खडे़हरा की रेनू (25) को करीब 3 बजे जुड़वा बच्चे होने की सूचना दी गई और 15 मिनट बाद ही बताया गया कि उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई है। परिवारीजनों का आरोप है तीनों प्रसव सीएचसी पर मौजूद स्टाफ नर्स के द्वारा कराए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी बोले- समय से पहले प्रसव

- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. निसार अहमद का कहना है कि दो प्रसव समय से पहले हो गए हैं इसलिए दोनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि जुड़वा बच्चे मृत पैदा हुए थे।

इस पर प्रभारी सीएमओ डॉ. सतीश चन्द्रा का कहना है, ‘सीएचसी फतेहपुर में एक दिन में चार नवजात शिशुओं की मौत का मामला संज्ञान में आया है। लेकिन परिवारीजनों की ओर से किसी भी चिकित्सक और स्टॉफ पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाई गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें