फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वर्णकार परिचय सम्मेलन में चार रिश्ते तय

Mon, 05 Oct 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित मुन्नूलाल धर्मशाला में नौवें स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पंजीकरण कार्यक्रम में 43 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ। इनमें चार रिश्ते मौके पर ही तय हो गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वर्णकार चेतना मंच और स्वर्णकार चेतना फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभिभावक पहुंचे। मंच के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि संस्था ने इस बार 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश वर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें