फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिक्षावृत्ति छोड़ने वाले लखनऊ के चार लोग दिल्ली गणतंत्र परेड के होंगे विशेष अतिथि

Wed, 21 Jan 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिल्ली गणतंत्र परेड के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित भिक्षावृत्ति छोड़ने वाली महिला और बच
विज्ञापन
लखनऊ। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत पुनर्वासित किए गए जिले के चार नागरिकों को गणतंत्र दिवस 2026 की राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह चयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्माइल योजना के अंतर्गत हुआ है।
विज्ञापन


डीएम विशाख जी. के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम, शिक्षा व श्रम विभाग तथा उम्मीद संस्था के समन्वय से भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ने का अभियान चलाया जा चुका है। जिसके तहत जिले में अब तक 591 व्यक्तियों को पुनर्वासित किया जा चुका है। कई बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया, जबकि युवाओं और वयस्कों को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ा गया। मंगलवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित चारों नागरिकों को सम्मानित किया। इसमें चिनहट निवासी माही (11) भिक्षावृति छोड़ क्राइस्ट चर्च कॉलेज लखनऊ में कक्षा चार में पढ़ रही है। प्रीति (17) ब्यूटीशियन का कार्य कर रही हैं। लक्की कुमार (30) ड्राइवर हैं और रानी (45) राशन दुकान से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें