फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शासकीय अधिवक्ता बनवाने का झांसा देकर वकील से चार लाख ठगे

Sun, 29 Oct 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी वकील का पद दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने खुद को भाजपा का स्थानीय अध्यक्ष बताकर अधिवक्ता को जाल में फंसाया था। ठगी का शिकार हुए अधिवक्ता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के वारदान खंड इलाके में हाईकोर्ट के अधिवक्ता आनंद मिश्र रहते हैं। उनके मुताबिक फरवरी माह में हमीरपुर निवासी अश्वनी कुमार उर्फ राहुल साहू से उनकी मुलाकात हुई थी। अश्वनी ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों का नाम लेते हुए उनसे अपने संबंध के बारे में बताया। साथ ही उसने खुद को भाजपा का स्थानीय अध्यक्ष बताया। इसके बाद आरोपी अश्वनी ने आनंद मिश्र को शासकीय अधिवक्ता नियुक्त कराने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने आनंद मिश्र से चार लाख रुपये मांगे।
आनंद मिश्र ने आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये अश्वनी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। मगर आरोपी ने आनंद को शासकीय अधिवक्ता पद पर नियुक्ति नहीं दिलाई। संपर्क करने पर वह टालमटोल करने लगा। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर मामले की शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी अश्वनी कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें