फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले दिन चार लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Thu, 10 Aug 2023 07:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम, सीएमओ, सीएमएस व अन्य अधिकारियों ने शुरू कराया अभियान
विज्ञापन

एम्स में उप चिकित्सा अधीक्षक व अन्य स्टाफ ने फाइलेरिया की दवा खाई
फोटो संख्या 28
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार से अभियान शुरू हो गया। पहले दिन करीब चार लाख लोगों ने दवा खाई। डीएम माला श्रीवास्तव ने सुबह फाइलेरिया रोधी दवाओं आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल का सेवन कर अभियान शुरू कराया। उन्होंने सभी लोगों से दवा खाने की अपील की।
एम्स में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह व अन्य डॉक्टरों और स्टाफ ले फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। एम्स में डाॅ. अभय सिंह, डाॅ. सुयश सिंह, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. नेहा शमा व अन्य लोगों ने दवा खाने के बाद लोगों से दवा खाने की अपील की। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या, डॉ. रेनू चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने भी दवा का सेवन किया। पहले दिन जिले भर में करीब चार लोगों ने दवा का सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने दवा खाकर अभियान की शुरुआत कराई। डॉ. पीके बैसवार ने उन्हें दवा खिलाई। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने लोगों ने दवा खाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें