फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: कोहरे के चलते भीषण हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली व कार में भिड़ंत, बच्चे सहित चार घायल

Sun, 26 Jan 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी प्रयागराज में कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण रविवार को मनकापुर के बल्लीपुर में ट्रैक्टर ट्राली व कार में भिड़ंत हो गई। इसमें प्रयागराज कुंभ से स्नान करके लौट रहे कार सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि चमन चन्द गुप्ता (36) निवासी गांधी नगर उतरौला जिला बलरामपुर अपनी पत्नी रोशनी गुप्ता व पिता अमर चन्द तथा दो वर्ष के बच्चे के साथ संगम स्नान करके कार से लौट रहे थे । मसकनवा बाजार में रिश्तेदार को छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे।

बल्लीपुर बाजार पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक चमन चन्द गुप्ता, उनकी पत्नी, पिता व बच्चा चोटिल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मौके पुलिस पंहुच कर  घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें