फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते समय चार दोस्त सरयू नदी में डूबे, तीन बचाये गए, एक लापता

Fri, 21 Sep 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद नदी खंगालते गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सेल्फी लेने का शौक चार दोस्तों पर भारी पड़ा। सरयू में नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से तीन को तो बचा लिया, लेकिन एक दोस्त का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस व गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। सभी दोस्त 11वीं के छात्र हैं। गोंडा के रानीबाजार बड़गांव का संस्कार (16) बृहस्पतिवार सुबह तीन दोस्तों हरि वर्मा, अनिकेत गुप्ता व सोनू गुप्ता के साथ स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल न जाकर अयोध्या पहुंच गए।

नया घाट पर सरयू स्नान के दौरान सेल्फी लेते-लेते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय के अनुसार तेज बहाव के कारण संस्कार को बचाया नहीं जा सका। लापता छात्र के बैग से एक मोबाइल व आईकार्ड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें