फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद चार डॉक्टरों का तबादला

Tue, 06 Aug 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के बाद बछरावां सीएचसी के चार डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है। चिकित्सकों को नई सीएचसी में ज्वॉइन करके चिकित्सीय सेवा देने के आदेश दिए गए हैं। लालगंज सीएचसी के एक चिकित्सक को भी दूसरे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बीती 18 जुलाई की सुबह डिप्टी सीएम ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान काफी स्टॉफ अस्पताल नहीं आया था। उन्होंने अधीक्षक डॉ. एके जैसल को जमकर फटकार लगाई थी। सोमवार को सीएमओ ने बछरावां सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नमृता राय को जतुआ-टप्पा सीएचसी तबादला कर दिया।
इसके अलावा डॉ. पारुल सिंह को बछरावां से शिवगढ़ भेजा। बछरावां में ही तैनात चिकित्सक डॉ. हुमा कौशर को बेलाभेला सीएचसी भेजा गया है। डॉ. संजीव शुक्ला को बछरावां से शिवगढ़ सीएचसी में ज्वॉइन करने का आदेश दिया गया है। लालगंज सीएचसी में तैनात रहे चिकित्सक डॉ. राजकिशोर तिवारी को जतुआ-टप्पा सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सकों को नई सीएचसी में ज्वॉइन करके काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें