फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत

Mon, 03 Mar 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सवारियों से भरे ऑटो को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ऑटो को मारी टक्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। आटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि रायबरेली की तरफ से डंपर  लालगंज आ रहा था। इसी दौरान सवारियां बैठाकर आटो लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई।

घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें