फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल से मरीजों के बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल ले जाने वाले चार दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तीमारदारों को बरगलाकर लोहिया अस्पताल आने वाले मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर मोटा कमीशन वसूलने वाले गैंग का विभूतिखंड पुलिस ने खुलासा किया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लोहिया अस्पताल के पास से चार दलालों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल, दो आधारकार्ड और 14 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि लोहिया अस्पताल में कई दिनों से अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में मरीज भेजने का गैंग सक्रिय था। इस संबंध में लगातार शिकायतें आ रही थीं। उन्होंने बताया कि यह गैंग गंभीर मरीजों के परिवारीजनों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल में जल्द और आसानी से इलाज दिलवाने का हवाला देता था। अपनी बातों में फंसाकर एंबुलेंस से मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवा देते थे। यही नहीं, भर्ती करवाने के बाद इलाज के नाम पर पूरी रकम भी जमा करवा लेते थे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इस गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया था। टीम को सूचना मिली कि बुधवार को गैंग के चार दलाल लोहिया अस्पताल परिसर में मौजूद हैं और किसी मरीज के आने का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोहिया अस्पताल परिसर के पास से चारों की पहचान होने पर दबोच लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम विभूतिखंड निवासी ध्रुव पांडेय, प्रियांशु, सुमित कुमार और चिनहट निवासी पवन बताया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, इस गैंग से जुड़े और लोगों की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें