फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कच्छा बनियान गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कच्छा बनियान गिरोह के चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश भैदुआ गांव में डकैती की कोशिश के दौरान फायरिंग में शामिल थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सीतापुर के दम्मन बेलवा निवासी कमलेश, रामचंदर, खपूरा निवासी अभिलाष उर्फ अभिलाख और बाबूराम शामिल हैं। इन्हें नई जेल सड़क से पकड़ा गया। इन सभी पर चोरी और डकैती के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ में कमलेश, छोटू व निगोहां क्षेत्र में झब्बू व बाबूराम पहले भी घायल हो चुके थे। 25 मार्च 2025 को भैदुआ गांव में गंगाराम के घर डकैती के दौरान गिरोह में विवाद हुआ था। इसी दौरान देशी तमंचे से हुई फायरिंग में गिरोह का सुशील चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे खेतों के रास्ते ले गए और 26 मार्च को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के बदमाश रात में कच्छा-बनियान पहनकर रेकी करते थे। फिर ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बदमाश खेतों के रास्तों का इस्तेमाल करते थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें