श्रावस्ती। क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में चार बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंननकुड़ी निवासी सतीश (18) बाइक से बुधवार देर शाम बलरामपुर जिले के ललिया बाजार जा रहा था। इसी दौरान ललिया के निकट मार्ग पर बैठे मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे शिवपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
वहीं एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा निवासी दद्दन (32) व उसका भाई सचिन (35) बुधवार देर शाम बाइक से भिनगा आ रहा था। पुलिस लाइन गेट के निकट भिनगा की ओर से आ रही कार अचानक पुलिस लाइन की तरफ मुड़ गई। जिससे बाइक सवार कार से टकरा कर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।