फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हथियार व चोरी के जेवरात के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अपराध शाखा और थाना मड़ियांव की संयुक्त पुलिस टीम ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, दो पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस, सुतली बम, नकदी, चोरी की बाइक और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, रविवार को अपराध शाखा और मड़ियांव पुलिस की टीम आईआईएम तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंद घरों में चोरी करने वाले कुछ लोग चोरी का माल लेकर सफेद रंग की अपाचे बाइक से दुबग्गा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आरोपियों की पहचान बेगरिया, दुबग्गा का नवाब अली, ठाकुरगंज निवासी आफताब, अंधे की चौकी, दुबग्गा निवासी अफरोज व ठाकुरगंज निवासी शमशुल के रूप में हुई है। नवाब अली निजी अस्पताल का कर्मी है, आफताब बिजली मैकेनिक, अफरोज व शमशुल प्लंबर हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण के साथ चार अवैध असलहे, 23 जिंदा कारतूस, आठ सुतली बम, 10 हजार रुपये नकद, चोरी की अपाचे बाइक और दो लोहे की रॉड बरामद हुईं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आयुध अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें