श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शनिवार रात अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बगही निवासी आंधी उर्फ अभी को 20 लीटर, जमुनी कला निवासी दिनेश कुमार व सुखराम को सात लीटर, नोसहरा निवासी सोमनाथ को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।
शांतिभंग की आशंका में छह पर हुई कार्रवाई
श्रावस्ती। पुलिस ने शनिवार रात छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 246 वाहनों का मोटर अधिनियम से ई-चालान किया। साथ ही 3,26,000 रुपये का शमन भी किया।
27 को जनपद आएंगी राज्य महिला आयोग सदस्य
श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह 27 नवंबर को भिनगा पहुंचेंगी। वह विकास भवन सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने दी है।