फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुधीर कश्यप।
विज्ञापन
लखनऊ। बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिरों को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 35 लाख के जेवर और एक बाइक मिली है। चोरों ने आशियाना में दो और गोमतीनगर में एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आशियाना निवासी मधुरिमा तिवारी और सत्यदेव राजपूत के घर कुछ दिनों पहले चोरी की वारदात हुई थी। दोनों ही मामलों में आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को चोरों की फुटेज मिली थी। फुटेज व मुखबिर की मदद से बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने बीबीएयू विश्वविद्यालय के पास से चार शातिरों लखीमपुर कोतवाली सदर अर्जुनपुरवा निवासी सुधीर कश्यप, लखीमपुर खमरिया गुरट्टा खुर्द निवासी गौरव सिंह, लखीमपुर सदर कोतवाली मेहवागंज निवासी मो.जीशान और वजीरगंज निवासी नमित मिश्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने गोमतीनगर इलाके में एक बंद मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। गैंग का लीडर सुधीर कश्यप है। उसके खिलाफ पहले से लखीमपुर और लखनऊ में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर जुड़े थे सभी
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप 99 के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। आरोपी नमित शहर में बंद घरों की रेकी करता था और उसकी जानकारी लखीमपुर में मौजूद साथियों को देता था। जानकारी मिलते ही लखीमपुर से आरोपी बाइक से आते थे और रात को मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपने शौक व खर्च पूरे करने के लिए चोरी करते थे।

सुधीर कश्यप।

सुधीर कश्यप।

सुधीर कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें