जिस उम्र में बच्चे बमुश्किल क ख ग घ और ए बी सी डी याद कर पाते हैं, उस उम्र यानी साढ़े चार वर्ष की उम्र में लखनऊ की वंडर गर्ल सौंदर्या विश्रुता पांडेय को शिव तांडव स्रोत कंठस्थ है। सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ नन्ही सौंदर्या ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान सौंदर्या ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिवतांडव स्रोत के साथ ही भगवान गोरखनाथ की स्तुति सुनाई। साथ ही आंख बंद कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और संविधान के मौलिक अधिकार अनुच्छेद 12 को भी सुनाया।
मुख्यमंत्री ने असाधारण प्रतिभा की धनी सौंदर्या विश्रुता पाण्डेय की सराहना की, शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान वंडर गर्ल की मां गुंजा पांडेय और पिता आम्णुतोष कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।