फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर में उप निबंधक कार्यालय के भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में उप निबंधक सरोजनीनगर प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय के नए भवन का सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि स्टांप एवं न्यायालय शुल्क और पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश में पंजीयन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को बैनामा और पंजीयन संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है। विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर को मिली इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यालय स्थापित होने से लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सकेगा।

उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।

उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।

उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।

उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।

उप निबंधक कार्यालय के भवन का हुआ शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें