विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक।
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुरवा प्रथम, द्वितीय एवं इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड में मंगलवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 1.43 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ये काम लोक निर्माण विभाग कराएगा।
जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनमें कुर्सी रोड से पिकनिक स्पॉट मार्ग की विशेष मरम्मत, रिंग रोड के कल्याणपुर मार्ग की मरम्मत एवं इंटरलॉकिंग, कंचना बिहारी मार्ग, चिनहट ब्लॉक के अंतर्गत सुगामऊ में भट्टा संपर्क मार्ग से जरहरा संपर्क मार्ग की मरम्मत व पिकनिक स्पॉट रोड से जरहरा गांव मोड़ होते हुए जरहरा संपर्क मार्ग की मरम्मत शामिल है। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, संपर्क मार्ग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है, उनसे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।