बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों की असामयिक मृत्यु पर उनके परिवारों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने वाली
लखनऊ। बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों की असामयिक मृत्यु पर उनके परिवारों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने वाली संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम का चौथा स्थापना शनिवार को मनाया गया। बीबीएयू के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि टीम की ओर से शिक्षकों के लिए अनूठा प्रयोग है। राज्यमंत्री व्यवसायिक शिक्षा कपिल अग्रवाल, टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, प्रदेश महामंत्री सुधेश पांडेय, अंकित शुक्ला, अनिल वर्मा, विवेक मिश्र, अवनीश यादव, अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।