श्री राम स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को मनाया
गया। इसका उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने किया।
इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वीर हनुमान भजन की
प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
यहां आयोजित फैशन शो में एक से
कक्षा पांच तक के स्टूडेंट्स ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर रैंप पर जलवा
बिखेरा।
अंग्रेजी नाटक ‘द डाल्स हाउस’ के माध्यम से स्टूडेंट्स ने घरेलू
हिंसा की शिकार महिला का दर्द बड़े ही मार्मिक ढंग से उकेरा।