फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्थापना दिवस मनाया, वेबसाइट की लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में विज्ञान भारती का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर अवध विज्ञान भारती की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई। इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रवीण रामदास ने स्वदेशी वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। महासचिव प्रो. विनय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. रजनीश चतुर्वेदी ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रो. भृगुनाथ सिंह ने की। डॉ. आरएस राय और डॉ. अरविंद सी. रानाडे ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. सौरव तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें