लखनऊ। इंदिरानगर के बी-ब्लॉक में हिमांशु पार्क के सुंदरीकरण के काम का रविवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने शिलान्यास किया। जन कल्याण समिति की ओर से मौजूद पदाधिकारियों में रमेश सिंह, एसएस नागपाल, रतन दुआ, सुनील भार्गव, बीबी पंत ने विधायक का आभार जताया। मौके पर सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया।