प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 6711 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 5731 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इससे प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,85,184 पहुंच गई। इनमें से 2,16,901 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 64,028 में है। वहीं, बीते 24 घंटे में कुल 66 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,112 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 869, कानपुर में 473, प्रयागराज में 59, गोरखपुर में 221, वाराणसी में 179, गाजियाबाद में 183, नोएडा में 238, बरेली में 208, मुरादाबाद में 129, अलीगढ़ में 177, मेरठ में 232, सहारनपुर में 118, झांसी में 102, देवरिया में 87, बलिया में 74, बाराबंकी में 28, अयोध्या में 87, जौनपुर में 28, शाहजहांपुर में 98, रामपुर में 60 और कुशीनगर में 73 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह आगरा में 100, आजमगढ़ में 38, महाराजगंज में 83, गाजीपुर में 43, हरदोई में 82, गोंडा में 36, लखीमपुर खीरी में 79, मुजफ्फरनगर में 96, मथुरा में 49, बस्ती में 40, पीलीभीत में 21, इटावा में 55, बुलंदशहर में 42, सीतापुर में 82, उन्नाव में 62, सिद्धार्थनगर में 35, सुल्तानपुर में 35, बहराइच में 42, प्रतापगढ़ में 69, चंदौली में 47, बिजनौर में 47 व संतकबीर नगर में 35 नए मरीज मिले हैं। वहीं, सोनभद्र में 93, अमरोहा में 49, हापुड़ में 43, बदायूं में 47, मैनपुरी में 64, फिरोजाबाद में 26, कन्नौज में 41, मऊ में 50, रायबरेली में 61, मिर्जापुर में 57, संभल में 37, ललितपुर में 59, अमेठी में 63, फतेहपुर में 70, फर्रुखाबाद में 44, जालौन में 22, औरैया में 40, शामली में 61, कानपुर देहात में 36, बांदा में 40, भदोही में 30, एटा में 63, बलरामपुर में 25, कौशांबी में 20, कासगंज में 28, आंबेडकरनगर में 46, बागपत में 16, चित्रकूट में 25, श्रावस्ती में 12, हमीरपुर में 31, हाथरस में 07 और महोबा में 04 मरीज सामने आए हैं।
मरीजों का रिकवरी रेट अब 76.09 फीसदी
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 64,028 एक्टिव मरीजों में से 33,731 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,36,300 लोगों ने होम आइसोलेशन का फायदा उठाया है। इनमें से 1,02,569 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मरीजों की ठीक होने की दर भी बढ़कर 76.09 फीसदी हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों की मौत की दर 1.44 प्रतिशत है।
24 घंटे में कुल 144360 नमूनों की जांच
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल 1,44,360 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक 69,17,763 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 66,32,732 नमूने निगेटिव हैं। कुल नमूनों में पांच-पांच के 2105 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 231 पॉजिटिव आए। इसी तरह दस-दस नमूनों के 195 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 14 पॉजिटिव पाए गए।