फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व कुलपति देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन

विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति देवेंद्र प्रताप सिंह का बृहस्पतिवार शाम को निधन हो गया। शुक्रवार को भैंसाकुंड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति संजय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी पुत्री डॉ. मांडवी सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लोहिया संस्थान में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र संघचालक भी रहे। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया। अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल दिनेश शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख राजेश सिंह, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी और कल्याण सिंह कल्याण संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें