फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि के पूर्व छात्रों ने युवक पर फेंका बम, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में बुधवार को मूलरूप से वाराणसी के शिवपुर निवासी शिवम सिंह पर रंजिशन लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व दो छात्रों ने बम फेंककर जानलेवा हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम व धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


वाराणसी के चौबेपुर निवासी शिवम के दोस्त राजर्षि के मुताबिक वह जानकीपुरम में भवानी चौराहे पर स्थित राधे हास्टल में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा है। शिवम जानकीपुरम सेक्टर छह स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पीछे रहता है। शिवम को बुधवार को वाराणसी जाना था। ऐसे में वह शाम 6:45 बजे दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उसके घर से बाइक से निकले थे, तभी घर के पास ही रंजिश के कारण वहां लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अमित सिंह (लोहा) व अमन यादव पहुंचे और शिवम पर बम से हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले में वह बच गया। धमाके की आवाज सुन शिवम के साथी अनिकेत सिंह, अनुराग सिंह और अभिषेक सिंह भी आ गए। यह देख दोनों आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। वहीं शिवम वाराणसी चले गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में यह हमला हुआ है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें