फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व प्रधान के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
कमल किशोर रावत।
विज्ञापन
सरोजनीनगर।
विज्ञापन

बंथरा के भदोई गांव निवासी कमल किशोर रावत (38) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह परिवार के साथ रहते थे। उनकी मां राम जानकी प्रधान रह चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक कमल किशोर शराब के लती थे। इसकी वजह से उनका पत्नी ममता से आए दिन विवाद होता रहता था। परेशान होकर ममता अक्सर मायके चली जाती थीं।
एक माह पहले वह मायके चली गईं थीं, तब से लौटकर नहीं आईं। रविवार रात खाना खाकर कमल किशोर एक कमरे में सोने चले गए। उनके बेटे अनुपम (9) और अनुराग (7) दादा राधेश्याम व दादी राम जानकी के साथ सो रहे थे। सोमवार सुबह जब कमल अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो राम जानकी ने आवाज दी। प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर राम जानकी ने दरवाजे पर दस्तक दी। खिड़की से झांककर देखने पर कमल किशोर का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में कमल के शराब का आदी होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि शराब के नशे में ही उन्होंने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें