फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व प्रधान की लाइसेंसी रिवाॅल्वर व रुपये चोरी

Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद के रहटा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह के घर से लाइसेंसी रिवाॅल्वर व रुपये चोरी हो गए। काकोरी के कठिनगरा गांव में भी मंगलवार देर रात चोरी की घटना हुई। यहां राजेश कुमार कनौजिया के घर से चोर नकदी व जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में एक अलमारी रखी है। एक अगस्त की सुबह जब वह तैयार होकर अलमारी से लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकालने पहुंचे तो रिवाॅल्वर और दराज में रखे दस हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी ने बताया चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इसके अलावा कठिनगरा गांव निवासी मजदूर राजेश कुमार कनौजिया के मुताबिक मंगलवार देर रात वह घर बंद कर सौ मीटर दूरी पर दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे। देर रात चोर उनके बंद घर में घुसे और वहां से 60 हजार के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चला। सीसीटीवी चेक करने पर रात एक बजे चोर छत पर चढ़कर उनके घर में घुसते दिखे। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया चोरी का केस दर्ज कर फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें