फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सीएम योगी ने पुष्पार्पित कर किया नमन

Sat, 16 Aug 2025 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने पुष्पार्पित कर नमन किया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। 
विज्ञापन
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन। - फोटो : सीएम योगी 'X' हैंडल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व उनके विचार न केवल वर्तमान बल्कि भावी युवा पीढ़ी के लिए भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं। यूपी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि बलरामपुर जिले से पहली बार सन 1957 में वह सांसद चुने गए। लखनऊ से पांच बार सांसद रहे। उन्होंने सांसद और प्रधानमंत्री के रूप में चुनकर देश की सेवा की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अटल बिहारी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए? वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उन्होंने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा। अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें