फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व एनसीसी कैडेट आदित्य ने रोशन किया लविवि का नाम

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय व 64 यूपी बटालियन एनसीसी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह (OTA चेन्नई) भारत
विज्ञापन
लखनऊ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उनकी पोस्टिंग 25 मराठा लाइट इन्फैंट्री में हुई है। वे लविवि में वर्ष 2020-2023 बैच के कैडेट थे।
विज्ञापन


आदित्य का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई के लिए हुआ था। चयन के समय वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्हें आर्मी सर्विस कोर में नियुक्त किया गया है। 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के एएनओ अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने कहा, आदित्य की सफलता वर्तमान एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दर्शाती है कि अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने भी आदित्य प्रताप सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें