फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छांगुर मामले में पूर्व सांसद ने सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- एसी कमरों में बैठकर काम कर रहे अफसर

Sun, 13 Jul 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

बलरामपुर में लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी छांगुर बाबा मामले पर पूर्व सांसद जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सनातन को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद आनंद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने रविवार को छांगुर मामले में खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांवड़ यात्रा रोकने में लगे हैं।

विज्ञापन


हिंदू धर्म संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस्लामिक आतंकवाद का मोदी को पता नहीं था अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों जान चुके हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि छांगुर जैसे हजारों लोग इस देश में मिलेंगे। आईएसआई ने इन जैसे एजेंटों को पाल रखा है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भी इन्हें पाल रही थी। इन जैसे लोगों की जगह जेल नहीं सीधे फांसी दी जाए। वेदांती ने खुफिया एजेंसियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारी एजेंसियां सिर्फ एसी कमरों में बैठकर काम कर रही है। सभी एजेंसियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें