फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से कोमा में रहे पूर्व श्रम मंत्री वकार अहमद शाह का निधन

Mon, 16 Apr 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वकार अहमद शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पांच साल से सिविल अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती सपा सरकार के पूर्व श्रम मंत्री वकार अहमद शाह का रविवार देर शाम निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के बाद कोमा की स्थिति में 20 जून 2013 को हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मेदांता अस्पताल में कार्डिक सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें जब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उन्हें सेरिब्रल एनॉक्सिया था।

इसमें उनके शरीर के अंग तो काम कर रहे थे लेकिन ब्रेन पूरी तरह काम करना बंद कर चुका था। करीब पांच साल भर्ती रहने के बाद सोमवार शाम करीब 7:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद सिविल अस्पताल में उनके परिवार के साथ कई लोग अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें